Hockey World Cup: FIH ने जारी किया मेंस और विमेंस के मैचों का पूरा शेड्यूल, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Hockey World Cup 2026 Schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में एक रोमांचक ड्रॉ सेरेमनी आयोजित की गई थी।

Hockey World Cup 2026 Schedule: हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस के टीम पूलों के बाद इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने वर्ल्ड कप के मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार मेंस और विमेंस का हॉकी वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। भारत सहित कुल 16 देशों ने दोनों वर्गों (मेंस, विमेंस) में क्वॉलीफाई किया है। 15 अगस्त से दोनों वर्गों के मुकाबलों का आगाज होगा।

Hockey WC

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी। फोटो- FIH

मेंस और विमेंस के लिए चार-चार पूल बनाए हैं। हर पूल में चार-चार टीम शामिल हैं। हर टीम अपने पूल में एक दूसरे भिड़ेगी। इसके बाद टीमें राउंड रॉबिन में दूसरे पूल की टीमों से भिड़ेंगी। भारतीय मेंस टीम वेल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जबकि महिला टीम चीन से अपने पहले मुकाबले दो-दो हांथ करेगी।

End of Feed