FIFA वर्ल्ड कप की बॉल और VAR पर छिड़ी जंग, क्रोएशिया ने बाहर होने के बाद 'तकनीक के गलत इस्तेमाल' की शिकायत दर्ज कराई

FIFA World Cup Ball And VAR Under Scanner: क्रोएशिया ने पुर्तगाल के खिलाफ अहम मैच के अंतिम सेकेंडों में जो गोल किया वो VAR द्वारा इस वजह से अमान्य करार दे दिया गया कि बॉल में लगे उपकरणों ने कुछ और संकेत दिए। इससे क्रोएशिया मैच हारकर बाहर हो गई। अब क्रोएशिया ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है और फीफा में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

क्रोएशिया ने FIFA में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पुर्तगाल के हाथों 'राउंड ऑफ 32' में FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद की गई है। उनका आरोप है कि मैच के एक अहम मोड़ पर "टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल" हुआ, जिसकी वजह से वे 'राउंड ऑफ़ 16' में जगह नहीं बना पाए।

Croatia file official complaint to FIFA For Abuse Of Technology, Trionda, VAR, FIFA World Cup

क्रोएशिया ने तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर फीफा में शिकायत दर्ज कराई

क्रोएशिया का वर्ल्ड कप का सफ़र पुर्तगाल से 2-1 की हार के साथ नाटकीय ढंग से खत्म हुआ। इस मैच में स्टॉपेज टाइम के दौरान जोस्को ग्वार्डियोल का एक गोल अमान्य कर दिया गया था। शुरुआत में गोल को सही माना गया था, लेकिन रेफरी एस्पेन एस्कास ने लंबे VAR रिव्यू के बाद इसे खारिज कर दिया। उन्होंने ऑफ़साइड का हवाला दिया, जो मैच की गेंद में मौजूद डेटा से साफ पता चला था।

End of Feed