FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से रौंदा, लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा को 3-0 से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले के साथ मोरक्को ने इतिहास रच दिया। वह एक से ज्यादा बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है।

FIFA World Cup 2026: अज्जेदीन ऊनाही के दो शानदार गोलों की बदौलत मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा को 3-0 से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले के साथ मोरक्को ने इतिहास रच दिया। वह एक से ज्यादा बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। यह लगातार दूसरा वर्ल्ड कप है जब मोरक्को अंतिम-8 में पहुंचा है। 2022 में कतर में हुए वर्ल्ड कप में मोरक्को सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी थी। इस बार भी टीम उसी लय में दिख रही है। कनाडा के खिलाफ मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने डिफेंस में कसावट दिखाई। लेकिन दूसरे हाफ में मोरक्को ने मैच पर पकड़ बना ली। 50वें मिनट में अचरफ हकीमी की फ्री-किक पर मिले पास को ऊनाही ने बॉक्स के बाहर से दाएं पैर के करारे शॉट से गोल में बदल दिया। मोरक्को 1-0 से आगे हो गया।

moracco

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा मोरक्को (फोटो साभार- FIFA)

क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा मोरक्को

इसके बाद कनाडा ने बराबरी की कोशिश की, पर मोरक्को का डिफेंस नहीं टूटा। 82वें मिनट में ब्राहिम डियाज के शानदार पास पर ऊनाही ने अपना दूसरा गोल दाग दिया। स्कोर 2-0 हो गया और यहीं से कनाडा की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर मोरक्को की 3-0 से जीत पक्की कर दी। पूरे मैच में मोरक्को का दबदबा साफ दिखा। अब क्वार्टर फाइनल में मोरक्को का सामना बोस्टन स्टेडियम में फ्रांस बनाम पैराग्वे मैच के विजेता से होगा। फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर पहले ही अंतिम-8 में जगह बना ली है। ऐसे में मोरक्को का अगला मुकाबला एमबाप्पे की फ्रांस से हो सकता है।

End of Feed