FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार तीन देशों में होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप

FIFA World Cup 2026: इस वर्ल्ड कप में केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार खेलेंगे। इस वर्ल्ड कप में 16 शहरों में मुकाबले होंगे। वहीं तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में 48 टीमें 104 मैचों में भिड़ेंगी। फुटबॉल का यह महाकुंभ बहुत ही विराट होने वाला है।

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार यह टूर्नामेंट एक साथ तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होगा। यह वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा और फुटबॉल का यह 23वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट का आगाज 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो अज़्टेका मैदान से होगा। इस बार का पहला मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही अज़्टेका दुनिया का पहला स्टेडियम बन जाएगा जिसने तीन वर्ल्ड कप की मेजबानी की है। 12 जून को कनाडा टोरंटो में बोस्निया और हर्जेगोविना से और अमेरिका लॉस एंजिल्स में पैराग्वे से अपना पहला मैच खेलेगा।

Fifa

फीफा वर्ल्ड कप

48 टीमें और 104 मैचों का महासंग्राम

गौरतलब है कि इस बार फॉर्मेट पूरी तरह बदल चुका है। इससे पहले साल 2022 में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस बार 48 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस दौरान 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 78 मैच अमेरिका में, 13 मैच मेक्सिको में और 13 मुकाबले कनाडा में खेले जाएंगे। इस सीजन सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी अमेरिका करेगा। इस बार का फाइनल भी अमेरिका में होगा।

End of Feed