FIFA ने सुनील छेत्री को सम्मानित किया, उनके जीवन और करियर पर जारी की सीरीज

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 28, 2022, 05:14 PM IST

FIFA Honours Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री को इस बार वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने सम्मानित किया है। उनके जीवन और करियर पर सीरीज जारी की है।

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को सम्मानित करते हुए उनके जीवन और करियर पर तीन कड़ी (एपिसोड) की श्रृंखला जारी की। फीफा ने घोषणा की कि यह तीन कड़ी की श्रृंखला उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘फीफा प्लस’ पर उपलब्ध होगी।

fifa

सुनील छेत्री को फीफा का सम्मान

फीफा ने अपने विश्व कप हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘आपको रोनाल्डो और मेस्सी के बारे में सब कुछ पता है, अब सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की कहानी जानिए। सुनील छेत्री-कैप्टन फेंटास्टिक अब फीफा प्लस पर उपलब्ध है।’’

End of Feed