कभी 'हैंड ऑफ गॉड' से हुआ बदनाम, अब कैमरे के केबल से गेंद टकराने की घटना बनी इंग्लैंड के लिए वरदान

इंग्लैंड ने 40 साल पहले ’हैंड ऑफ गॉड’ का दंश झेला था, लेकिन शनिवार को नॉर्वे के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में लगभग इससे मिलती-जुलती एक घटना उसके लिए वरदान बन गई। नॉर्वे के खिलाफ गेंद कैमरे के केबल में टकराई थी, जिसका पता वीडियो रेफरी को नहीं चला। इसके बाद इंग्लैंड ने गोल किया।

मियामी गार्डन्स,(एपी)। इंग्लैंड ने 40 साल पहले ’हैंड ऑफ गॉड’ का दंश झेला था, लेकिन शनिवार को नॉर्वे के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में लगभग इससे मिलती-जुलती एक घटना उसके लिए वरदान बन गई। पहले हाफ में जब इंग्लैंड की टीम एक गोल से पीछे चल रही थी, तब इंजरी टाइम में एक गोल किक मैदान के ऊपर लगी केबल से टकरा गई। इसके बाद इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम ने बराबरी का गोल दाग दिया। इंग्लैंड ने यह मैच आखिर में 2-1 से जीता।

England vs Norway

इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराया। फोटो- AP

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मैच में इस विवादित घटना की शुरुआत तब हुई जब नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नाइलैंड ने गेंद पर किक मारी। गेंद की दिशा बदलने के कुछ ही सेकंड बाद इंग्लैंड ने उस पर नियंत्रण कर लिया, लेकिन इससे पहले गेंद कैमरे को लटकाने वाली केबल से छू गई थी। गेंद बेलिंगहम के पास पहुंची, जिन्होंने नाइलैंड को छकाते हुए गोल कर दिया। नाइलैंड ने निराशा में मैदान पर हाथ पटका। हाफ टाइम से पहले उन्होंने, नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड और कोच स्टाले सोलबक्केन ने फ्रांस के रेफरी क्लेमेंट टर्पिन से इस बारे में शिकायत भी की।

End of Feed