US Open: एलेना रायबाकिना ने जीता महिला सिंगल का खिताब, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया

यूएस ओपन 2026 के महिला सिंगल को उसकी नई क्वीन मिल गई है। डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका को हराकर एलेना रायबाकिना ने अपना पहला यूएस खिताब जीता। रायबाकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। इसके साथ ही सबालेंका का लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया।

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। एलेना रायबाकिना ने न्यूयॉर्क आकर वो सब कुछ हासिल कर लिया जो आर्यना सबालेंका का था। पहले महिला टेनिस में नंबर-1 रैंकिंग और फिर US ओपन की ट्रॉफी। जिस टूर्नामेंट में रायबाकिना को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था, वही टूर्नामेंट उनकी जीत का गवाह बना। रायबाकिना ने महिला सिंगल के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर अपना पहला US ओपन खिताब जीता और सबालेंका के लगातार तीसरे यूएस ओपन खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया।

Elena Rybakina

एलेना रायबाकिना ने जीता महिला सिंगल का खिताब। फोटो-AP

यह रायबाकिना का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था और इस साल का दूसरा। रायबाकिना ने इस साल दूसरी बार सबालेंका को फाइनल में मात दी। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के लिए सबालेंका को हराकर सीजन की शुरुआत की थी। इस बार, रायबाकिना ने US ओपन में सबालेंका के लगातार 19 मैच जीतने के सिलसिले को रोक दिया। सबालेंका 2023 के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद से कोई मैच नहीं हारी थीं।

End of Feed