'हम चुप नहीं बैठेंगे'... अर्जेंटीना से मिली हार के बाद नाराज मिस्र फुटबॉल संघ की धमकी

Egypt Football Association Statement: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में खेले गए अर्जेंटीना बनाम मिस्र मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद जिस अंदाज में अर्जेंटीना ने अंतिम समय में वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की उससे दुनिया हैरान रह गई। लेकिन मिस्र फुटबॉल संघ रेफरी के कुछ फैसलों से बहुत नाराज है और अब उसने धमकी दी है।

Egypt Football Association Statement, FIFA World Cup: मिस्र फुटबॉल संघ ने बुधवार को कहा कि विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम 16 के मुकाबले में ’पक्षपातपूर्ण और खराब’ रैफरिंग को लेकर वह खामोश नहीं बैठेगा। मिस्र के कोच होसाम हसन और कई खिलाड़ियों ने इस मैच में रैफरिंग की आलोचना की है। मैच में 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने 13 मिनट में तीन गोल करके चमत्कारिक जीत दर्ज की।

Egypt Football Association Says It Will Fight Against Poor Refereeing during match vs Argentina

मिस्र फुटबॉल संघ ने दी धमकी

ईएफए ने एक बयान में कहा, "मिस्र की राष्ट्रीय टीम के हितों और अधिकारों की रक्षा करने को अनदेखा नहीं किया जा सकता और ना ही उसे कमतर आंका जा सकता है। हम पूरी प्रतिबद्धता से यह जिम्मेदारी निभायेंगे।" फीफा के रैफरिंग प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने बुधवार की शाम जारी एक बयान में कहा कि फैसलों को लेकर सार्थक बातचीत हमेशा फुटबॉल का हिस्सा रहेगी लेकिन गलत आरोपों के लिये खेल में कोई जगह नहीं है।

End of Feed