ISSF WORLD CUP: भारत की दिव्या और सरबजोत ने मिश्रित स्पर्धा में जीता गोल्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 10:10 PM IST

ISSF WORLD CUP: भारत की दिव्या और सरबजोत सिंह ने बाकू में आयोजित वर्ल्ड कप की मिक्स्ड स्पर्धा में गोल्ड जीता है। दोनों ने यह गोल्ड मेडस 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता। सरबजोत का यह लगातार दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में गोल्ड मेडल है। इस जोड़ी ने 16-14 से जीत दर्ज की।

दिव्या सुब्बाराजू थाडिगोल और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले काहिरा और भोपाल में विश्व कप चरण में दूसरे स्थान पर रही भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में सर्बिया के जोराना अरुनोविच और दामिर मिकेच की जोड़ी को 16-14 से हराया।

दिव्या और सरबजोत

ISSF World Cup

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय जोड़ी ने 55 टीम के क्वालीफिकेशन में 581 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई और पदक सुनिश्चित किया। क्वालीफिकेशन में तीन जोड़ियों का स्कोर 581 था लेकिन दिव्या और सरबजोत 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में 24 निशाने लगाकर शीर्ष पर रहे।

End of Feed