Senior National Gymnastic Championships: 8 साल बाद सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शामिल होंगी ये महिला खिलाड़ी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 27, 2023, 06:12 PM IST

Senior National Gymnastic Championships 2024: भुवनेश्वर में दो जनवरी 2024 से जूनियर और सीनियर कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर वापसी करने जा रही हैं। वे 8 साल बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

Senior National Gymnastic Championships 2024: स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर अगले हफ्ते भुवनेश्वर में आठ साल बाद सीनियर कलात्मक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दो से चार जनवरी तक होगी। दीपा के अलावा इस चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपियन प्रणति नायक, योगेश्वर सिंह, राकेश पात्रा, तपन मोहंती, सैफ तंबोली और गौरव कुमार जैसे खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे।

Dipa Karmakar, Senior National Gymnastic Championships 2024

दीपा करमाकर। (फोटो- Dipa Karmakar ज

दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने पीटीआई को बताया, ‘दीपा सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। पिछली बार वह 2015 में इस घरेलू प्रतियोगिता में खेली थी। यह उसकी आखिरी राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी।’ अगरतला की 30 साल की दीपा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट है। ट्रायल में शीर्ष पर रहने के बावजूद उन्हें एशियाई खेलों की टीम में नहीं चुना गया था क्योंकि वह भारतीय खेल प्राधिकरण की पात्रता को पूरा नहीं करती थीं जिसके अनुसार खिलाड़ी का स्कोर पिछले एशियाई खेलों में आठवें नंबर पर रहे जिम्नास्ट के बराबर होना चाहिए। उन पर डोपिंग के कारण 21 महीने का प्रतिबंध भी लगा था।

End of Feed