डोपिंग मामले में 21 महीने का बैन लगने के बाद भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2023, 09:19 PM IST

Dipa Karmakar statement after doping ban: डोपिंग टेस्ट के बाद 21 महीने का प्रतिबंध झेल रही भारतीय जिम्नास्टिक स्टार दीपा कर्माकर ने शनिवार को कहा कि मामला बिना किसी परेशानी के निपटाने के लिये उन्होंने अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था। कर्माकर ने यह भी कहा कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था।

डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण 21 महीने का प्रतिबंध झेल रही भारतीय जिम्नास्टिक स्टार दीपा कर्माकर ने शनिवार को कहा कि मामला बिना किसी परेशानी के निपटाने के लिये उन्होंने अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था। कर्माकर ने यह भी कहा कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ हिजेनामाइन (एस3 बीटा2) का सेवन किया जो विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की प्रतिबंधित सूची में है।

dipa karmakar

दीपा करमाकर

कर्माकर ने ट्वीट किया ,‘‘ मैने अनजाने में उसे लिया और मुझे पता नहीं कि उसका स्रोत क्या था । मैने अंतरराष्ट्रीय महासंघ के साथ मामला बिना किसी परेशानी के निपटाने के लिये अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया ।’’ कर्माकर के डोप नमूने आईटीए द्वारा प्रतिस्पर्धा से इतर लिये गए । आईटीए अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम का जिम्मा संभालने वाली स्वतंत्र एजेंसी है ।

End of Feed