IPBL Opening Ceremony: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इंडियन पिकलबॉल लीग का आगाज, टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन बोले- 'ये प्रतियोगिता नहीं, आंदोलन की शुरुआत'

IPBL Opening Ceremony: इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 का आगाज हो चुका है। दिल्ली में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। मौके पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने उनका स्वागत किया और आईपीबीएल 2025 के आगाज का ऐलान किया।

IPBL Opening Ceremony: आज इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) का आगाज एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ दिल्ली में हो गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने स्वागत किया और उसके बाद लीग के आगाज का ऐलान किया।

Times Group MD Vineet Jain During IPBL Opening Ceremony

टाइम्स ग्रुप एमडी विनीत जैन आईपीबीएल ओपनिंग सेरेमनी के दौरान संबोधित करते हुए

दिल्ली में आयोजित हुए इंडियन पिकलबॉल लीग की ओपनिंग सेरेमनी एक ऐतिहासिक मौका रहा जब इस खेल ने भारत में एक और कदम आगे बढ़ाया है। डेब्यू सीजन का आगाज आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में हो गया है। देसी और ग्लोबल स्टार्स से सजी छह टीमों के साथ इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 भारत के गलियारे में एक नई और शुरुआत के लिए तैयार है। 1 से 7 दिसंबर तक चलने वाली लीग में हैदराबाद रॉयल्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मुंबई स्मैशर्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स, लखनऊ लेपर्ड्स और कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव टीमें शिरकत करेंगी और पहले सीजन में खिताबी जीत के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस दौरान प्रशंसकों को हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा।

End of Feed