अनमोल एक्का की कप्तानी में उतरेगी जूनियर हॉकी टीम, 30 अगस्त से चीन में शुरू होगा एशिया कप

Junior Asia Cup Hockey: चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक एएचएफ जूनियर एशिया कप खेला जाएगा। भारतीय टीम जूनियर एशिया कप में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा। टीम का लक्ष्य खिताब जीतकर जूनियर विश्व कप के लिए भी मजबूत दावा पेश करना है।

Junior Asia Cup Hockey: डिफेंडर अनमोल एक्का 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप में 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। हॉकी इंडिया ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम को नया जोश देने के लिए नवनियुक्त कोच फ्रेडरिक सोयेज़ बेंगलुरु में SAI सेंटर में कड़ी ट्रेनिंग करवा रहे हैं। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले तैयारी के तौर पर हाल ही में बेल्जियम का दौरा भी किया था। वहां मिली अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर को कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

Hockey Junior

जूनियर एशिया कप हॉकी (फोटो साभार- @TheHockeyIndia)

भारतीय कोच ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल

कोच फ्रेडरिक सोयेज़ ने टीम को "बेहद संतुलित" बताया। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है। चयन लगातार अच्छे प्रदर्शन, पॉजिटिव रवैये और दबाव में रणनीति पर अमल करने की काबिलियत के आधार पर हुआ है।" सोयेज़ ने आगे कहा, "एशिया कप में कड़ी चुनौती मिलेगी। हमारा फोकस अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलने पर होगा। हम अपनी प्लानिंग को मैदान पर बखूबी लागू करने की कोशिश करेंगे।"

End of Feed