Dubai Tennis Championships: दुनिया के नंबर-1 नोवाक जोकोविच के खिलाफ इस खिलाड़ी ने हासिल की आसान जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 4, 2023, 03:13 PM IST

Dubai Tennis Championships semifinals: दुबई में चले रहे दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हार झेलनी पड़ी। तीसरी सीड डेनियल मेदवेदेव ने नोवाक जोकोविच को लगातार सेट में हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

Dubai Tennis Championships semifinals: 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। सर्बिया के 35 साल के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को उनसे आठ साल छोटे खिलाड़ी 27 साल के डेनियल मेदवेदेव ने लगातार सेट में मात देकर आसान जीत हासिल की और इसके साथ ही मेदवेदेव ने फाइनल में जगह भी बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना हमवतन आंद्रे रूबलेव से होगा।

Daniil Medvedev

डेनियन मेदवेदेव। (फोटाे - एटीपी टूर के ट्विटर से)

मेदवेदेव की दोनों सेट में एकतरफा जीत

27 साल के डेनियल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच के खिलाफ दोनों सेट में आसन जीत हासिल की। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मेदवेदेव ने पहले सेट में जोकोविच पर दवाब बनाने हुए 6-4 से जीत हासिल की। इसी तरह दूसरे सेट में भी मेदवेदेव ने शानदार शुरुआत की और अंतिम समय तक जोकोविच को वापसी करने का मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में डेनियल मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मेदवेदेव ने जोकोविच के खिलाफ तीन साल के बाद जीत हासिल की है। दोनों खिलाड़ी 14 बार आमने-सामने हो चुके हैं। मेदवेदेव की यह पांचवीं जीत है।

आंद्रे रूबलेव भी जीते

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी सीड आंद्रे रूबलेव ने भी जीत हासिल की। रूबलेव ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को लगातार सेट में हराया। पहले राउंड में आंद्रे रूबलेव ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को लगातार सेट कमें 6-3 से हराकर बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरे राउंड में दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में आंद्रे रूबलेव ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को लगातार सेट में 7-6 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। रुबलेव और ज्वेरेव छठ बार आपस में भिड़ चुके हैं, लेकिन रूबलेव की ज्वेरेव के खिलाफ यह पहली जीत है। अब टूर्नामेंट के खिलाबी मुकाबले में आंद्रे रूबलेव का सामना तीसरी सीड डेनियल मेदवेदेव से होगा।

End of Feed