CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में जीता सिल्वर मेडल, मामूली अंतर से गोल्ड से चूके

भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर जमैका पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। लगातार दूसरी बार वो सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

ग्लास्गो: भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारत को पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक दिलाया। उन्होंने 8.09 मीटर लंबी छलांग लगाकर सिल्वर मेडल पक्का किया। जमैका के टेजे गेल ने 8.15 मीटर लंबी लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं कांस्य पदक स्कॉटलैंड के स्टीफेन मैकेंजी ने 8.08 मीटर दूर छलांग लगाकर अपने नाम किया। श्रीशंकर का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है। साल 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मुरली 8.08 मीटर लंबी छलांग लाई थी और गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। चार साल बाद उन्हें एक बार फिर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हालांकि मुरली अपने पिछले प्रदर्शन में मामूली सुधार करने में सफल रहे। स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के अन्य एथलीट लोकेश सत्यनाथन को 7.97 मीटर लंबी छलांग के साथ पांचवें पायदान पर रहे। लोकेश पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं।

Murali Sreeshankar

मुरली श्रीशंकर

शानदार रही चोट से उबरने के बाद वापसी

साल 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद चोट की वजह से मुरली श्रीशंकर 2024 के पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। केरल के पल्लकड जिले से ताल्लुक रखने वाले श्रीशंकर ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की है और एक बार फिर सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

End of Feed