CWG 2026 Medal Tally India: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण पदक के साथ चौथे पायदान पर रहा भारत, ऑस्ट्रेलिया रहा टॉप पर

स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो में आयोजित 23वें राष्ट्रंडल खेलों में भारत के अभियान का अंत हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड, 17 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा।

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो में आयोजित 23वें राष्ट्रंडल खेलों में भारत के अभियान का अंत हो गया। 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड, 17 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत पदक तालिका में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 15वीं बार पदक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा किया। 70 गोल्ड, 45 रजत और 56 कांस्य सहित ऑस्ट्रेलिया ने कुल 171 पदक जीते। इंग्लैंड 110 पदक(29 गोल्ड, 45 रजत और 36 कांस्य) के साथ दूसरे और कनाडा 62 मेडल (19 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

India in CWG 2026 MedalTally

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन (फोटो कैटेगरी AI Generated)

123 खिलाड़ियों वाले भारतीय दल ने चार साल पहले बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में 8 पदक अधिक जीते। बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस, शूटिंग और कुश्ती जैसे खेलों को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया था। बावजूद इसके भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और धमाकेदार अंदाज में सबको हैरान करते हुए 39 मेडल अपने नाम कर लिए। भारतीय मुक्केबाजों ने तो सफलता का स्वर्णिम इतिहास रच दिया। 10 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे और सात गोल्डन पंच जड़ने में सफल रहे। एक दिन में भारत ने 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए ऐसा 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ। भारत के युवा सितारे ग्लास्गो में चमके। भारत ने कुल 39 मेडल जीते इसमें से 21 मेडल राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शिरकत कर रहे खिलाड़ियों के नाम रहे।

End of Feed