36 साल में पहली बार विश्‍व कप में खेल रही कनाडा टूर्नामेंट से हुई बाहर, क्रोएशिया ने विशाल अंतर से हराया

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 01:50 AM IST

Croatia beat Canada in FIFA World Cup 2022: आंद्रेज क्रैमारिच के दो गोलों की बदौलत क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्‍ड कप में कनाडा को 4-1 के विशाल अंतर से मात दी। 36 साल में पहली बार विश्‍व कप खेल रही कनाडा का कतर में दो मैचों के बाद ही टूर्नामेंट में सफर समाप्‍त हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से हराया
  • आंद्रेज क्रैमारिच ने दो गोल दागे
  • कनाडा विश्‍व कप से बाहर हुआ

अल रेयान (कतर): क्रोएशिया (Croatia Football team) ने मजबूत वापसी करते हुए आंद्रेज क्रैमारिच (Andreas Cremarich) के दो गोल की मदद से रविवार को यहां फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) मैच में कनाडा (Canada Football team) को 4-1 से हराकर बाहर कर दिया। कनाडा की टीम 36 साल में पहली बार विश्व कप में खेल रही थी, लेकिन कतर में दो मैचों के बाद ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

cro vs can

क्रोएशिया बनाम कनाडा

अलफोंसो डेविस ने दूसरे ही मिनट में कनाडा के लिये विश्व कप का पहला गोल दागा और अपनी टीम को बढ़त दिलायी। पर शुरूआती मैच में मोरक्को से गोलरहित ड्रा खेलने वाली क्रोएशिया ने वापसी कर चार गोल दाग दिये। रूस में 2018 विश्व कप की उप विजेता रही क्रोएशिया के लिये खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रैमारिच (36वें और 70वें मिनट) के अलावा मार्को लिवाजा (44वें मिनट) और लोवरो माएर (90+4वें मिनट) ने भी गोल किये।

End of Feed