महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अपना 979वां गोल, अल-नास्र को 2-1 से दिलाई शानदार जीत

Cristiano Ronaldo Scores His 979th Goal: महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पेशेवर फुटबॉल करियर का 979वां गोल कर दिया। उन्होंने अल-नस्र फुटबॉल क्लब के लिए सऊदी प्रो लीग (SPL) के मैच में आभा के खिलाफ अहम भूमिका निभाई जिसमें उनकी टीम को 2-1 से जीत मिली।

पुर्तगाल के मशहूर स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपना 979वां प्रोफेशनल फुटबॉल गोल कर दिया है, जब अल-नस्र (Al-Nassr) ने सऊदी प्रो लीग (SPL) के मैच में आभा को 2-1 से हराया। Goal.com के अनुसार, गुरुवार को क्रिस्टियानो ने ब्राज़ील के एंजेलो के कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करके अल-नस्र के लिए खाता खोला।

Cristiano Ronaldo Scores His 979th Professional Football Goal

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अपना 979वां गोल (Instagram/Cristiano)

58वें मिनट में अब्दुल्ला अल-हमदान ने अल-नस्र की बढ़त को दोगुना कर दिया। नबील फेकिर ने 75वें मिनट में गोल करके आभा को थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन अल-नस्र ने स्कोरलाइन को बनाए रखा।

End of Feed