क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को पछाड़ा, 'अल्टीमेट बैलोन डी'ओर' का खिताब जीता

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेस्सी को हराकर पहला बैलन डी'ओर ऑफ़ ऑल टाइम फैन वोट जीता, जिसमें उनका आइकॉनिक 2008 मैनचेस्टर यूनाइटेड सीजन रैंकिंग में टॉप पर रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पुराने दुश्मन लियोनेल मेसी को हराकर पहला बैलन डी'ओर ऑफ ऑल टाइम (BOAT) फैन वोट जीता। रोनाल्डो ने पहली बार 2008 में यह टाइटल जीता था। BOAT को बैलन डी'ओर की 70वीं सालगिरह मनाने के लिए शुरू किया गया था, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा फुटबॉलर को बेस्ट बनाने का मौका मिला।

Cristiano Ronaldo (3)

रोनाल्डो ने जीता बैलन डी ओर का खिताब। फाइल फोटो

2008 से शुरू हुए इस टाइटल को अभी तक 5 बार क्रिस्टियानों रोनाल्डो और 5 बार लियोनेल मेसी ने जीता है। यह छठी बार होगा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टाइटल पर कब्जा जमाया है। इस अवार्ड को जीतने में अभी तक यह रोनाल्डो बनाम मेसी की लड़ाई बनी हुई है। जबकि दूसरे शॉर्टलिस्ट लेजेंड्स, जिनमें जोहान क्रूफ, मिशेल प्लाटिनी, मार्को वैन बास्टेन, फ्रांज बेकनबाउर, अल्फ्रेडो डि स्टेफानो, केविन कीगन, कार्ल-हेंज रममेनिग और रोनाल्डो नाजारियो शामिल थे, कट में जगह बनाने में नाकाम रहे।

End of Feed