मैनचेस्टर युनाइटेड ने मुझे धोखा दिया: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सनसनीखेज आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 02:52 PM IST

Cristiano Ronaldo on Manchester United: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक टीवी साक्षात्कार में मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच एरिक टेन हैग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने उन्हें धोखा दिया और उसके सीनियर फुटबॉल अधिकारियों ने उन्हें बाहर करने का प्रयास किया।

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक टीवी साक्षात्कार में मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच एरिक टेन हैग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि क्लब ने उन्हें धोखा दिया और उसके सीनियर अधिकारियों ने उन्हें बाहर करने का प्रयास किया।

ronaldo_CR7

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Manchester United)

यह साक्षात्कार इस सप्ताह ब्रिटेन के ‘टॉक टीवी’ पर प्रसारित किया जाएगा लेकिन विश्वकप से पहले यूनाइटेड के अंतिम मैच से पूर्व इसकी कुछ क्लिप रविवार को जारी की गई। रोनाल्डो को लगातार दूसरे मैच से बाहर रखा गया और क्लब ने कहा कि उन्हें कोई अज्ञात बीमारी है लेकिन पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर की टिप्पणी से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने क्लब की तरफ से अपना अंतिम मैच खेल लिया है।

End of Feed