ZIM vs BAN Highlights: 116 पर बांग्लादेश को ढेर कर रिचर्ड नगारवा की कप्तानी में जिम्बाब्वे का विजयी आगाज

ZIM vs BAN Highlights: जिम्बाब्वे ने 3 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। पहला मुकाबला लो-स्कोरिंग वाला रहा जहां बाजी मारी मेजबान टीम ने और 25 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ZIM vs BAN Highlights: जिम्बाब्वे ने लो-स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश की टीम को 116 रन पर ढेर कर 3 मैच की वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया। हरारे में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 142 रन का आसान सा लक्ष्य रखा। बांग्लादेश के सामने यह चुनौती बड़ी नहीं थी, लेकिन इसे मुश्किल बनाया जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने जिसका नतीजा हुआ कि मेहमान टीम 33.1 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हो गई। कप्तान रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस ने 3-3 जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी और न्यूमेन न्यामुरी ने 2-2 विकेट चटकाए। रिचर्ड को पहली बार टीम की कमान मिली है और उनके लिए इससे अच्छी शुरुआत और कोई नहीं हो सकती है। पहले ही मुकाबले में ना केवल जीत मिली, बल्कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजहों में से एक रिचर्ड नगारवा रहे।

zim vs ban highlights

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश (साभार-X )

रिचर्ड नगारवा और न्यामुरी की साझेदारी

बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया और जिम्बाब्वे के 8 विकेट 70 रन पर उखाड़ दिए। लेकिन पहली बार कप्तानी कर रहे रिचर्ड नगारवा और न्यामुरी ने 9वें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे को 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया और कुछ हद तक अपने गेंदबाजों को लड़ने का मौका दिया। न्यामुरी ने 51 गेंद में 33 और रिचर्ड नगारवा ने 27 रन की पारी खेली। ये दोनों जिम्बाब्वे के सबसे सफल बैटर भी रहे। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने 10 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा तस्किन अहमद ने 2 विकेट झटके।

End of Feed