बीते शनिवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया तब सबके मन में एक ही सवाल था कि जिस तरह से उन्होंने आईपीएल और जूनियर क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से डॉमिनेट किया है, वो इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जारी रख पाएंगे या नहीं।
वैभव ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़कर यह बता दिया कि मंच कोई भी हो, उनके खेलने का अंदाज बदलने वाला नहीं है। भले ही वह 10 गेंद में 14 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस पारी में उन्होंने दो छक्के जड़कर अपने इरादे बता दिए हैं कि वह आने वाले मैच में भी इसी स्टाइल और दमखम से बैटिंग करेंगे।
दुनिया के दिग्गज गेंदबाज नतमस्तक
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक से बढ़कर एक दिग्गज गेंदबाजों की क्लास लगाई। उन्होंने पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह सरीखे गेंदबाजों की खूब पिटाई की, लेकिन सवाल है कि क्या वैभव की बल्लेबाजी की कोई कमजोरी है। आईपीएल के दौरान इसी सवाल का जवाब जोफ्रा आर्चर से मांगा गया था, लेकिन हंसी में उन्होंने इसे टाल दिया था। लेकिन अब जाकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पर बात की है। कैफ की मानें तो क्वालिटी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के सामने वैभव उतने कंफरटेबल नजर नहीं आए हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बैटिंग कोच कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया
कैफ ने वैभव के डेब्यू पर खेली गई पारी के बारे में कहा 'उनकी शुरुआत अच्छी रही, वह आउट हो गए क्योंकि उन्होंने ज्यादा ऑफ स्पिन नहीं खेला है। यहां तक कि आईपीएल में भी उन्होंने कभी भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का सामना नहीं किया है। यह समस्या है। यह उनका पहला मुकाबला तो और मैं इस पर उनको जज नहीं करना चाहता। लेकिन उन्हें इस दिशा में काम करना पड़ सकता है।
