ZIM vs IRE 2nd ODI Pitch Report: जिम्बाब्वे-आयरलैंड दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

ZIM vs IRE 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: जिम्बाब्वे और मेहमान टीम आयरलैंड के बीच चल रही 3 वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (16 February 2025) खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे में होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। अब अगर आज जिम्बाब्वे जीता तो वो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। आइए जानते हैं जिम्बाब्वे-आयरलैंड दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे-आयरलैंड वनडे सीरीज 2025
  • आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच
  • दूसरा वनडे मुकाबला हरारे में खेला जाएगा

ZIM vs IRE 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आयरलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच (Zimbabwe vs Ireland) चल रही 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच का वेन्यू हरारे (Harare) है। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 299 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आयरलैंड की टीम 46 ओवर में सिर्फ 250 रन बनाकर सिमट गई थी। नतीजतन जिम्बाब्वे को 49 रनों से जीत मिली और साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त भी बना ली। अब आज का मैच आयरलैंड के लिए बहुत अहम रहेगा क्योंकि अगर वे हारे तो ट्रॉफी हाथ से चली जाएगी। जिम्बाब्वे-आयरलैंड दूसरा वनडे मैच में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान होंगे क्रेग अर्विन (Craig Ervine) और मेहमान आयरलैंड वनडे टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के हाथों में होगी।

ZIM vs IRE 2nd ODI Pitch Report Today Match

जिम्बाब्वे-आयरलैंड दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

आज होने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड दूसरे वनडे मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े अब तक कैसे रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भी शामिल है। इन मैचों में 10 बार आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को शिकस्त दी है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई भी रहा है और 3 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर आज जिम्बाब्वे जीता तो ये आंकड़ा बराबरी पर पहुंच जाएगा। अगर जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों की बात करें तो अब तक यहां इन दोनों टीमों के बीच 14 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 7 मैच मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने जीते हैं। वहीं, आयरलैंड ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि दो मैच बेनतीजा रहे।

End of Feed