युवराज सिंह ने गिल ओर अभिषेक को दी अनोखी सलाह, क्रिकेट के साथ खेलें ये खेल

Yuvraj Singh Advice: भारत के दो बार के विश्व कप विजेता हीरो युवराज सिंह का कहना है कि गोल्फ उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 3,000 और रन बनाने में मदद कर सकता था और उन्होंने अपने शिष्यों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को इस खेल को अपनाने की सलाह भी दी।

Yuvraj Singh: भारत के दो बार के विश्व कप विजेता और पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि अगर उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान गोल्फ खेला होता, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 3000 और रन बना सकते थे। युवराज ने कहा कि यह खेल न सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक रूप से भी खिलाड़ियों को तरोताजा करता है और प्रदर्शन बेहतर बनाने में मदद करता है।

Gill Abhishek

शुभमन गिल अभिषेक शर्मा (फोटो- Abhisheksharmainstagram)

कपिल देव से हुई तुलना

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी गोल्फ को अपने क्रिकेट करियर के लिए अहम बताया था। कपिल ने कहा था कि अगर उन्होंने अपने दौर में गोल्फ खेला होता, तो क्रिकेट में अतिरिक्त 2000 रन बना सकते थे। इस पर युवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं कपिल पाजी से सहमत हूं, उन्होंने 2000 कहा था, लेकिन मैं 3000 और रन बना सकता था।”

End of Feed