बीसीसीआई अध्यक्ष पद से विदाई तय होने के बाद आई सौरव गांगुली की पहली प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:51 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से विदाई तय होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस तरह आप हमेशा क्रिकेट नहीं खेल सकते वैसे ही किसी प्रशासनिक पद पर हमेशा नहीं बने रह सकते हैं। जानिए गांगुली ने इसके अलावा क्या कहा?

कोलकाता: बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से विदाई तय होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। कोलकाता में उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आप पूरी जिंदगी क्रिकेट नहीं खेल सकते उसी तरह हमेशा के लिए प्रशासक भी नहीं बने रह सकते।

Sourav-Ganguly

हमेशा नहीं रह सकता प्रशासनिक पद पर

गांगुली ने कहा, मैंने अध्यक्ष पद पर रहते हुए पूरे सफर का पूरा लुत्फ उठाया। हर प्रशासनिक पद का एक निश्चित कार्यकाल होता है। किसी दिन तो इसे खत्म होना ही था। एक क्रिकेट खिलाड़ी होने की चुनौतियां ज्यादा होती हैं। एक खिलाड़ी होना मुझे सबसे प्यारा है। मैं बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष था। उसके बाद मैं बीसीसीआई अध्यक्ष बना। इसके बाद मैं कुछ और करूंगा।' उनका सीधा संकेत आईसीसी में जाने की ओर है। जो उन्होंने बीसीसीआई के नए प्रशासकों को दे दिया है।

मैंने बतौर प्रशासक अपने कार्यकाल का पूरा लुत्फ उठाया

गांगुली ने कहा, मैं पांच साल बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहा। इसके बाद बीसीसीआई में तीन साल रहा। ये दोनों कार्यकाल पूरे करने के बाद आपको जाना होगा। एक प्रशासक के रूप में आपको टीमों की स्थिति को बेहतर करने के लिए बहुत कुछ करना होता है।मैं एक खिलाड़ी के रूप में लबे समय तक टीमों के साथ रहा हूं और इस बात को अच्छी तरह समझता हूं। मैने एक प्रशासक के रूप में अपने कार्यकाल का पूरा लुफ्त उठाया। आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं बने रह सकते हैं।

बिन्नी बनेंगे नए बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली का बीसीसीआई में अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 18 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के बाद समाप्त हो जाएगा। रोजर बिन्नी के अलावा और किसी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरा है। ऐसे में बिन्नी का बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष बनना तकरीबन तय हो गया है। अब केवल औपचारिक तौर पर एजीएम के बाद ऐलान होना बाकी है।

End of Feed