विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। शनिवार, 6 जून को हुई बीसीसीआई की मीटिंग में इसका ऐलान हुआ। विराट कोहली की जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है, जो फिलहाल एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है। हालांकि, हैमस्ट्रिंग के चलते उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। विराट के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है।

Virat Kohli Out

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली। फाइल फोटो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके चलते वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। शनिवार को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने घोषणा की कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कोहली के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

End of Feed