IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

Yashasvi Jaiswal create history: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे 2024 में भारत के लिए टेस्ट में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि पुणे टेस्ट में हासिल की है।

Yashasvi Jaiswal create history: यशस्वी जायसवाल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉम लैथम की न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। वे इस साल इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

yashasvi jaiswal test pti

यशस्वी जायसवाल (फोटो- PTI)

इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट 14 टेस्ट में 59.31 की औसत से पांच शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 1305 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर हैं। रूट का सर्वोच्च स्कोर 262 रन था जो उन्होंने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के शुरुआती टेस्ट में बनाया था।

End of Feed