T20 World Cup 2024: जीतना है टी20 वर्ल्ड कप तो वसीम जाफर ने दी टीम इंडिया को यह खास सलाह

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया को एक खास सलाह दी है। जाफर ने बताया है कि टीम इंडिया को किस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरनी चाहिए। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 5 जून को खेलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले जाफर की सलाह
  • जाफर ने बताया किसे करनी चाहिए ओपनिंग
  • रोहित को नंबर 4 पर बैटिंग की सलाह

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के मिशन पर अमेरिका में है। बात आईसीसी ट्रॉफी की करें तो टीम इंडिया का यह इंतजार पिछले 11 साल का है और टी20 वर्ल्ड कप जीते हुए टीम इंडिया को 17 साल हो गए हैं। ऐसे में कई मायनों में टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास है। इतना ही नहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप करियर का आखिरी हो सकता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित और पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए तो यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप ही है।

cricket news hindi, sports news hindi, khel samachar

वसीम जाफर (साभार-x)

ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2026 में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में रोहित की उम्र उस 40 और कोहली की 38 हो जाएगी और उनके खेलने की संभावना कम है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी जीत के साथ अपनी विदाई चाहेंगे। इसके लिए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए कारण भी बताया है।

End of Feed