क्रिकेट

Australia T20 World Cup Full Schedule, Squad, Date Time and Venue in Hindi: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप पूरा शेड्यूल, टीम, तारीख, समय और स्थान

Australia T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 2 जून से किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पूरे दमखम के साथ उतरेगी। आइए जानते हैं टीम का शेड्यूल और क्या है स्क्वॉड

Image

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप की 2 जून से शुरुआत
  • ऑस्ट्रेलिया को दूसरे खिताब की तलाश
  • ओमान से होगा पहला मैच

Australia T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग ले रही है जिन्हें अलग-अलग ग्रूप में बांटा गया है। वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया पर सभी की निगाहें रहेगी। टीम इस बार नए कप्तान मिचेल मार्श के साथ उतर रही है। टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो कि मैच कभी भी पलट सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को ग्रूप बी में रखा गया है। इस ग्रूप में चीर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड भी मौजूद है। इसके अलावा ओमान, नामीबिया और स्कॉटलैंड भी मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 6 जून को बारबाडोज में ओमान के खिलाफ खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अभी तक केवल एक बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत पाई है। ऐसे में इसे दोबारा जीतना जरूर चाहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल (Australia T20 World Cup 2024 Schedule)

तारीखबनामजगहसमय
6 जून 2024ओमानबारबाडोजसुबह 6 बजे
8 जून 2024इंग्लैंडबारबाडोजरात को 10:30 बजे
12 जून 2024नामीबियाएंटीगूआसुबह 6 बजे
16 जून 2024स्कॉटलैंडसेंट लूसियासुबह 6 बजे

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia squad for t20 world cup 2024)

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन , नाथन एलिस।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article