West Indies T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है, जिसका आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन ही एक्शन में आने वाली टीमों में से एक मेजबान वेस्टइंडीज है, जो गुयाना में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच खेलने वाली है।
वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने 2012 और 2016 में इस खिताब को अपने नाम किया है। 2023 वनडे विश्व के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद, दो बार के चैंपियन अपने घरेलू मैदान पर धमाकेदार वापसी करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज को ग्रुप सी में पापुआ न्यू गिनी, युगांडा, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। केवल दो टीमें ही इस चरण से आगे बढ़ेंगी, और यह एक बहुत ही मुश्किल समूह की तरह लग रहा है क्योंकि तीन मजबूत टीमें हैं जो शीर्ष दो स्थानों के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का शेड्यूल (T20 World Cup 2024 West Indies Schedule)
| तारीख | बनाम | जगह |
| 2 जून, 2024 | पापुआ न्यू गिनी | गुयाना नेशनल स्टेडियम |
| 9 जून 2024 | युगांडा | गुयाना नेशनल स्टेडियम |
| 13 जून 2024 | न्यूजीलैंड | ब्रायन लारा एकेडमी |
| 18 जून 2024 | अफगानिस्तान | डैरन सैमी स्टेडियम |
टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies squad for T20 WC 2024)
रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर,शे होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
