बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया को बस एक और जीत मिलने की देरी है और वह लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। पहली सीजन में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी और भारत को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सीजन में यदि टीम इंडिया तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो उसके सामने ऑस्ट्रेलिया होगी या फिर कोई और टीम इस बात पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा
WTC Points टेबल की वर्तमान स्थिति
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 136 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया 123 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका की टीम 54 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है, लेकिन उसे अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।
इस स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च के बीच इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।दूसरी स्थति में यदि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 2 मैच की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका, न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देता है, तो भी कंगारूओं की राह मुश्किल हो सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
