WTC Final: कंगारुओं के खिलाफ कोहली का फिर चला बल्ला, लेकिन यह कारनामा करने से चूक गए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 11, 2023, 04:09 PM IST

WTC Final 2023, Virat Kohli: लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतिम दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली पांचवें दिन अपने अर्धशतक से चूक गए। उनको स्कॉट बोलैंड ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।

KEY HIGHLIGHTS
WTC Final के 5वें दिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।
विराट कोहली 49 रन पर आउट हो गए।
भारत को जीत के लिए 249 रन की जरूरत है।

WTC Final 2023, Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के पांचवां दिन टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें दिन पांच रन और बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही वे अपने टेस्ट करियर के 29वें अर्धशतक से भी चूक गए। कोहली ने 62.82 की स्ट्राइक रेट से 78 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। इसके बाद स्कॉट बोलैंड ने कोहली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।

15 रन पर लगे दो बड़े झटके

मुकाबले के पांचवें दिन टीम इंडिया ने 164 और 4 विकेट से आगे दूसरी पारी को खेलना शुरू किया। 15 रन के अंदर टीम को दो बड़े झटके लगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में विराट कोहली को बल्ला जमकर चला, लेकिन वे अपने अर्धशतक से महज एक रन पहले आउट हो गए। उनका कैच स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच लपका। कोहली के आउट होने के दो गेंद बाद ही टीम एक और बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बड़ी पारी खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। जडेजा ने दो गेंदों का सामना किया और वे स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। अंतिम 10 ओवर की बात करें तो टीम इंडिया 2.20 की रनरेट से 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए।

End of Feed