एबी डिविलियर्स में भरी WTC Final में दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत की हुंकार

दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शिरकत को टीम के लिए बड़ा पल करार दिया है और टीम की खिताबी जीत की हुंकार भरी है।

लंदन: दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा क्षण है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 11 से 15 जून तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सत्र के फाइनल में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन है। डिविलियर्स ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा,'यह (लॉर्ड्स में फाइनल) दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा पल है। पूरा देश हमारी टीम के साथ खड़ा होगा। उम्मीद है कि हम जीतने में सफल होंगे।'

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम( साभार Proteas Men)

फाइनल में उलटफेर कर सकता है दक्षिण अफ्रीका

डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 22 शतकों सहित 8,765 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को संतुलित टीम करार देते हुए कहा कि वे पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा,'मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूँ। यह एक संतुलित टीम है, और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर कर सकते हैं। मैं उलटफेर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वे स्पष्ट रूप से इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को जीतने के प्रबल दावेदार है।'

End of Feed