WTC Final 2025: द.अफ्रीका ने खिताबी मुकाबले के लिए किया टेस्ट टीम का ऐलान, इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। द.अफ्रीका टीम की कप्तानी जहां टेम्बा बवूमा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर टीम में कई धाकड़ गेंदबाजों को जगह दी गई है।

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जहां कुछ पुराने सितारों की वापसी हुई है, वहीं कुछ नामों की गैरमौजूदगी ने भी ध्यान खींचा है।

SA Cricket team

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

लुंगी नगीदी की जोरदार वापसी

लुंगी नगीदी ने नौ महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने आखिरी टेस्ट अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला था। चोट के कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर–जनवरी सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।

End of Feed