WTC Final 2025: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले द.अफ्रीका को मिला ग्रीम स्थिथ का साथ, 2012 की दिलाई याद

WTC Final 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की टक्कर द.अफ्रीका से हो रही है। इस मैच से पहले ग्रीम स्मिथ ने अपनी टीम को एक खास संदेश दिया है।

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि टेम्बा बावुमा की टीम 11 जून से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास दोहराएगी। स्मिथ ने 2012 में इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचाया था।

South africa test team icc

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

लॉर्ड्स का खास नाता

स्मिथ, जो अब SA20 लीग के कमिश्नर हैं, ने कहा, "लॉर्ड्स मेरे लिए बहुत खास है। यहां की कई यादें मेरे दिल में बसी हैं। 2003 में मैंने यहां डबल शतक बनाया, 2012 में टेस्ट जीता, और मखाया एनटिनी ने 10 विकेट लिए। ये सभी पल अविस्मरणीय हैं।"2012 में स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को धूल चटाई थी। स्मिथ ने उस मैच में 259 रन बनाए थे, जो आज भी किसी विदेशी बल्लेबाज का लॉर्ड्स पर सर्वोच्च स्कोर है।

End of Feed