WPL खिताब जीतने के बाद RCB कप्तान स्मृति मंधाना ने Virat Kohli के लिए कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 06:07 PM IST

Smriti Mandhana On Virat Kohli: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पुरुष आईपीएल टीम के दिग्गज कोहली का बचाव करते हुए कहा है कि फ्रेंचाइजी की हासिल की गई सफलताओं को कम ना आंका जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूपीएल चैंपियन कप्तान स्मृति मंधाना का बयान
  • स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को लेकर दिया बयान
  • मंधाना ने विराट कोहली का किया बचाव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का मानना है कि उनकी टीम की महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खिताबी जीत के संदर्भ में विराट कोहली (Virat Kohli) की बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को कम करके आंकना गलत होगा।

Smriti Mandhana On Virat Kohli

विराट कोहली पर स्मृति मंधाना का बयान (BCCI)

मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल के दूसरे सत्र में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया जबकि उसकी पुरुष टीम पिछले 16 वर्षों में आईपीएल का खिताब जीतने में नाकाम रही। इस दौरान लगभग एक दशक तक कोहली टीम के कप्तान रहे।

End of Feed