WPL Auction Player List: 27 स्लॉट के लिए 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL Auction Player List: 28 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई। 27 स्लॉट को भरने के लिए 146 नाम की बोली लगेगी।

WPL Auction Player List: 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले WPL ऑक्शन 2027 के लिए 146 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जहां 27 स्लॉट को भरने के लिए सभी टीमें जद्दोजहद करेंगी। नीलामी में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 119 है, जिनमें 22 कैप्ड खिलाड़ी और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 27 स्लॉट में 20 भारतीय जबकि 7 ओवरसीज खिलाड़ियों के लिए है। विदेशी खिलाड़ियों में 27 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें एसोसिएट नेशन के छह खिलाड़ी हैं। इनमें 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

WPL Auction

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन (साभार-X)

इस लिस्ट में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सोफिया डंकले और सोफी मॉलिन्यू जैसे नाम हैं। जिन्होंने सबसे अधिक बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खुद को रजिस्टर किया है। जी. कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन ने 40 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन किया है। कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। टाटा डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी ग्रैंड हयात कोच्चि में शाम 5:30 बजे शुरू होगी।

End of Feed