WPL 2026 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया है। भारत की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा उन हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें डब्लूपीएल टीमों ने नीलामी से पहले रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में नीलामी बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। रिलीज की गई खिलाड़ियों में चौंकाने वाला नाम दीप्ति शर्मा का है। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनीं दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स रिलीज कर दिया है। दीप्ति ने पिछले सीजन एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व किया था।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी सूची
मुंबई और दिल्ली ने किया है पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है जो रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने पांच खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। इसके अलावा डब्लूपीएल 2024 की चैंपियन आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वॉरियर्स ने एक खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला नीलामी से पहले किया है। विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होगा। नीलामी 27 नवंबर को होगी।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women)
एनाबेल सदरलैंड(2.2 करोड़), मारिजान कप्प(2.2 करोड़), जेमिमा रोड्रिग्स(2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (2.2 करोड़), निकी प्रसाद(50 लाख)।मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women)
हरमनप्रीत कौर(2.5 करोड़), नेट सीवर-ब्रंट(3.5 करोड़), अमनजोत कौर(1 करोड़), जी कमलिनी(50 लाख) और हैली मैथ्यूज(1.75 करोड़)।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challenges Bengaluru Women)
स्मृति मंधाना(3.5 करोड़), एलिस पेरी(2 करोड़), ऋचा घोष(2.75 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख)।गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
एश्ले गार्डनर(3.5 करोड़), बेथ मूनी(2.5 करोड़)।यूपी वारियर्स (UP Warriorz)
श्वेता सहरावत(50 लाख)।किस टीम के पर्स में बचे हैं कितनी राशि
नीलामी से पहले पर्स में सबसे ज्यादा राशि यूपी वॉरियर्स के पर्स में बचे हैं। एक खिलाड़ी को रिटेन करने वाली यूपी के खाते में 14.5 करोड़ रुपये बचे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर गुजरात जायट्स (9 करोड़), तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (6.15 करोड़) चौथे स्थान पर मुंबई इंडियन्स (5.75 करोड़) और पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (5.7 करोड़) की टीम है।
