WPL 2024 DC vs RCB Live Telecast: : जानिए कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खिताबी भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2024, 10:01 AM IST

WPL 2024, DCW vs RCBW LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। जानिए कब और कहां देख सकते हैं खिताबी मुकाबले का लाइव प्रसारण।

WPL 2024 Final DCW vs RCBW, Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women LIVE Telecast Match Online:विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरा सीजन अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग दौर में 8 में से 6 मैच जीतकर टॉप पर रही और लगातार दूसरी बार सीधे फाइनल का टिकट कटाया। वहीं मुंबई इंडियन्स का लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में 5 रन के करीबी अंतर से मात देकर तोड़ दिया। मुंबई की टीम जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। दिल्ली कैपिटल्स का खिताबी जीत का सपना पिछले साल मुंबई इंडियन्स ने तोड़ दिया था लेकिन इस बार दिल्ली की टीम खिताबी अपने नाम करने में कोई कोर कसर आरसीबी के खिलाफ नहीं छोड़ेगी। आइए जानते हैं फाइनल मुकाबला किस दिन, कहां और किस समय खेला जाएगा। फैन्स इस मुकाबले का लुत्फ कहां और कैसे उठा सकते हैं?

DC vs RCB, WPL 2024 Final

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर , विमेंस प्रीमियर लीग, 2024 फाइनल

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2024 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? (Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Date)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।

End of Feed