WPL 2024: यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को दी छह विकेट से मात, गुजरात को मिली लगातार तीसरी हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 03:04 AM IST

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है। गुजरात की टीम को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

बेंगलुरु: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में शुक्रवार को गुजरात जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त दी। यूपी वॉरियर्स ने गुजरात की टीम को पांच विकेट पर 142 रन पर रोकने के बाद 15.4 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने 33 गेंद में नाबाद 60 रन जबकि कप्तान एलिसा हीली ने 21 गेंद में 33 रन बनाये। यूपी वॉरियर्स की यह चार मैचों में दूसरी जीत है। गुजरात की टीम की यह तीन मैचों तीसरी हार है।

UP Warriorz

यूपी वॉरियर्ज( साभार WPL)

गुजरात ने बनाए 5 विकेट पर 148 रन

End of Feed