क्रिकेट

WPL 2024, DC vs UPW Pitch Report, Weather: दिल्ली कैपिटल्स-यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 8, 2024, 04:32 PM IST

WPL 2024, DC-W vs UPW-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (8 March 2024) महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र का 15वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की टक्कर यूपी वॉरियर्स महिला टीम से होगी। डब्ल्यूपीएल 2024 के इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल यहां जानिए।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग)
  • दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्स महिला टीम
  • दिल्ली में आयोजित होगा मुंबई-यूपी मैच

WPL 2024, DC vs UPW Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज सीजन का 15वां मैच होगा, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमों की टक्कर होगी। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) करेंगी, जबकि यूपी वॉरियर्स की कप्तानी एलिसा हीली (Alyssa Healy) करती नजर आएंगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन के 5 मैचों में पिछले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज की है, इस दौरान उन्होंने यूपी वॉरियर्स को भी पहले चरण के मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अगर बात करें यूपी वॉरियर्स के ट्रैक रिकॉर्ड की तो उन्होंने अब तक खेले अपने 6 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 4 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम इस समय 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम 4 अंकों के साथ पांच टीमों की तालिका में चौथे पायदान पर है। आइए अब जानते हैं कि आज जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तब कैसी पिच पर होगा मैच और आज कैसा है दिल्ली का मौसम।

दिल्ली-यूपी मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है? (DC vs UPW Pitch Report)

महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक मौजूदा सीजन में तीन मैच खेले गए हैं और तकरीबन सभी पारियों में रनों की बारिश देखने को मिली है। यहां बल्लेबाजों का आक्रामक रुख देखना तय है। वहीं गेंदबाजों में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती देखी जा सकती है लेकिन इस बीच उनको बल्लेबाजों के धुआंधार अंदाज से बचना होगा।

आज कैसा है दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Forecast Today)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स महिला टीमों के बीच होने वाला मैच दिल्ली में होगा, तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लेते हैं। आज (शुक्रवार) यहां दिन भर अच्छी धूप खिली रही है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। उमस भी ज्यादा नहीं है तो गेंदबाजों और फील्डर्स को भी आसानी होगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें (DC vs UPW Squads)

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीमः मेग लैनिंग (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिजेन कैप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल और अश्वनी कुमारी।

यूपी वॉरियर्सः एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टु, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, सोप्पाधंडी यशश्री, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनार, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा, डैनी व्याट और वृंदा दिनेश।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article