क्रिकेट

DC Vs UPW W Live Telecast: दिल्ली और यूपी की टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, ऐसे देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट, आज विमेंस प्रीमियर 2024 लीग मैच का सीधा प्रसारण

WPL 2024, DC VS UPW W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामन यूपी वॉरियर्स की टीम से होगा। जानिए यह रोमांचक मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

DC W VS UPW W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में शुक्रवार (08 मार्च 2024) को दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली कैपिटल्स) का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) से होगा। टूर्नामेंट के नॉकआउट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मुकाबला जीतने की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वे 6 में से 5 जीत के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वे इस मैच को जीतकर ये लय बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं यूपी वॉरियर्स के लिए ये करो या मरो का मैच है। टीम अभी तक केवल एक मैच जीत पाई है और उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs UP Warriorz Women Date)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला 08 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Delhi Capitals vs UP Warriorz Women Time)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs UP Warriorz Women Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs UP Warriorz Women Live Telecast)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs UP Warriorz Women Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article