क्रिकेट

World Cup 2023, SL vs AFG Pitch Report, Weather: श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 30, 2023, 09:36 AM IST

World Cup 2023 Match 30, SL vs AFG Pitch Report MCA Stadium and Pune weather forecast Today: आज (30 October 2023) वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जो हारा उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और पुणे के मौसम का हाल।

Image

श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 - मैच 30
  • श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच
  • पुणे के एमसीए स्टेडियम में होगा मुकाबला

World Cup 2023, SL (Sri Lanka) vs AFG (Afghanistan) ODI Pitch Report MCA Stadium, Pune Weather Forecast Today: विश्व कप 2023 में आज 30वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें। दोनों ही टीमों को अपने बाकी बचे 4-4 मुकाबलों को जीतना है अगर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। जिसको हार मिली उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें तकरीबन समाप्त हो जाएंगी।

बात करें आंकड़ों की तो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 7 बार श्रीलंका को जीत मिली है और 3 मैच अफगानिस्तान ने भी जीते हैं। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं अगर वनडे विश्व कप में इनकी टक्कर के आंकड़ों को देखें तो अब तक ये दोनों टीमें वनडे विश्व कप इतिहास में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें दोनों ही बार श्रीलंकाई टीम को जीत मिली थी। अब आपको बताते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी होगी एमसीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा पुणे का मौसम।

श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (SL vs AFG Pitch Report)

आज श्रीलंका और अफगानिस्तान की विश्व कप भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में होगी। अब तक इस विश्व कप में यहां के मैदान पर सिर्फ एक मुकाबला ही खेला गया है। वो मुकाबला था भारत और बांग्लादेश के बीच। उस मैच ने इतना तो साबित कर दिया था कि इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलने वाला है। उस मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट गंवाकर 256 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 257 रनों के लक्ष्य को 41.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था। उस दिन यहां की पिच पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को बराबर फायदा मिला था, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि जब श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें जो ज्यादातर अपने स्पिनर्स पर निर्भर रही हैं, वो इस मैदान पर किस रणनीति के साथ उतरती हैं।

आज कैसा रहेगा पुणे का मौसम? (Pune Weather Today)

श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें पुणे के खूबसूरत मैदान पर टकराने जा रही हैं। एक ऐसा शहर जो अपने अच्छे मौसम के लिए भी जाना जाता है। आज की बात करें तो पुणे में आज क्रिकेट के लिए भी अच्छा ही मौसम रहने वाला है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा, ज्यादातर समय धूप खिली रहेगी और उमस भी इतनी नहीं होगी जितनी कि कुछ अन्य मैदानों में अब तक देखने को मिली है। आज पुणे का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार है, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

श्रीलंका और अफगानिस्त्तान की टीमें

श्रीलंका क्रिकेट टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंत चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article