World Cup 2023: राहुल द्रविड़ ने बताया हार्दिक के बाहर होने का टीम पर पड़ेगा कैसा असर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2023, 11:24 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि न्यजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या की अनुपलब्धता का कैसा पड़ेगा ?

धर्मशाला: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में उन्हें चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन प्रभावित होगा लेकिन उन्हें उपलब्ध 14 खिलाड़ियों के साथ की सर्वश्रेष्ठ संयोजन तैयार करना होगा।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान टखने में चोट लगा बैठे थे और वह टीम के साथ यहां नहीं आए हैं। द्रविड़ ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'बेशक वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और वह एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर है इसलिए हमें टीम को अच्छी तरह से संतुलित करने में मदद करता है। लेकिन वह इस मुकाबले में नहीं खेल पाएगा इसलिए हमें इसे ध्यान में रखते हुए देखना होगा कि सबसे अच्छा संयोजन क्या है और हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं।'

End of Feed