IND vs SA, World Cup 2023: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी टेबल टॉपर बनने की होड़, जानिए मैच से जुड़ी रोचक और अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2023, 09:35 AM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को विश्व कप के 37वें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। इडेन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी दोनों टीमों के बीच टेबल टॉपर बनने की होड़ चलेगी।

कोलकाता: लगातार सात जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम को इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के रूप में पहली कठिन चुनौती मिलने जा रही है और शीर्ष दो टीमों के बीच रविवार को ‘फाइनल से पहले फाइनल ’ माने जा रहे इस मुकाबले में ‘बर्थडे ब्वॉय’ विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। करीब 65000 की दर्शक क्षमता वाले ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर होने वाला यह मैच भारत के लिये इस टूर्नामेंट की सबसे कठिन चुनौती है चूंकि नीदरलैंड के खिलाफ एक मैच को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका ने छह मुकाबले जीते हैं। लेकिन भारत ने अभी तक एक चैम्पियन की तरह खेल दिखाया है और सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद अंतिम दोनों लीग मैच में बड़ी जीत दर्ज करके उसके इरादे नंबर एक पर बने रहने के होंगे।

सेमीफाइनल से पहले है अभ्यास मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में इस मुकाबले को सेमीफाइनल से पहले दोनों टीमों के लिए अभ्यास मैच के रूप में देखा जा रहा है। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो लीग दौर का अंत नंबर वन टीम के रूप में करेगी। ऐसे में दोनों में से कोई भी टीम इस पोजीशन को हासिल करने में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

End of Feed