क्रिकेट

World Cup 2023, IND vs NED Pitch Report, Weather: भारत नीदरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 12, 2023, 12:45 PM IST

World Cup 2023 Match 45, IND vs NED Pitch Report M Chinnaswamy Stadium Bangalore and Bangalore weather forecast Today: आज (12 November 2023) विश्व कप 2023 का 45वां और आखिरी लीग मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान भारत की नीदरलैंड के साथ भिडंत हो रही है। आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा होगा बेंगलोर का मौसम।

Image

भारत बनाम नीदरवैंड पिच और वेदर रिपोर्ट

Photo : AP

World Cup 2023, India (IND) vs Nederlands (NED) ODI Pitch Report M Chinnaswamy Stadium Bangalore, Bangalore Weather forecast Today: विश्व कप 2023 का आखिरी और 45वां लीग मुकाबला आज मेजबान भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां 8 मैच में 8 जीत के साथ पहले पायदान पर है। वहीं नीदरलैंड की टीम 8 मैच में 2 जीत और 6 हार के साथ दसवें पायदान पर काबिज है। ये मुकाबला अंक तालिका में पहले और आखिरी पायदान पर काबिज टीमों के बीच का है।

भारत-नीदरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs NED Pitch Report)

भारत-नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले में जमकर रन बनने की संभावना है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए मुकाबलों में भी जमकर रन बने थे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां 367 और न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के ही खिलाफ 401 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसा ही इस मुकाबले में भी होता दिख रहा है। अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो मैच में बहुत रन बनेंगे भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बेंगलोर में बनाए स्कोर के आसपास पहुंचने की कोशिश करेगी। नीदरलैंड की टीम अगर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती है तो छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाकर टीम इंडिया को चुनौती देना चाहेगी।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bangalore Weather Today)

भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरू में खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में बारिश होने की संभावना कतई नहीं है। रविवार को बेंगलोर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो कि मैच की शुरुआत यानी एक से दो बजे के बीच होगा। इसके बाद तापमान में रात थोड़ी गिरावट आएगी जो कि 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बेंगलोर की एयर क्वालिटी बेहद खराब रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

नीदरलैंड्स: मैक्स ओ'डाउड/विक्रमजीत सिंह, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट,स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान),बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान),शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव,रवींद्र जड़ेजा,कुलदीप यादव/आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article