क्रिकेट

Virat Kohli: जीरो पर आउट होने के बाद विराट कोहली ने सोफे पर निकाला गुस्सा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 30, 2023, 01:13 PM IST

Virat Kohli angry after getting out on Zero, World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 के मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने आते ही कुछ ही देर में शुभमन गिल का विकेट खो दिया। इसके बाद विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। शून्य पर आउट होने पर विराट कोहली ने अपना गुस्सा सोफे पर निकाला।

Image

विराट कोहली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • भारत-इंग्लैंड मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट
  • आउट होने के बाद सोफे पर निकाला गुस्सा, वीडियो वायरल

Virat Kohli, IND vs ENG, World Cup 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। टीम इंडिया ने शुभमन गिल (9) का विकेट सस्ते में खो दिया और विराट कोहली कुछ ही देर में पिच पर थे। अब सभी को उनसे उम्मीदें थीं लेकिन 9 गेंदों तक संघर्ष करने के बाद विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। ऐसे आउट होने के बाद कोहली का गुस्सा ड्रेसिंग रूम में सोफे पर निकला।

जब पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली पिच पर आए तो सभी फैंस उनसे 49वें वनडे शतक की उम्मीद लगाए बैठे थे। कोहली 8 गेंदों तक अपना खाता नहीं खोल सके और नौवीं गेंद पर डेविड विली ने अपनी बॉल पर विराट को फंसाया और कोहली ने मिड ऑफ दिशा में एक खराब शॉट खेला जिस पर गेंद सीधे बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई। विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए।

जब विराट कोहली शून्य पर आउट होकर निराश पवेलियन लौट रहे थे तब उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी। जब वो ड्रेसिंग रूम में जाकर बैठे तो कोहली ने अपने हाथ को सोफे पर बहुत तेजी से मारा और अपना गुस्सा निकाला।

आपको बता दें कि विराट कोहली वनडे विश्व कप इतिहास में पहली बार शून्य पर आउट हुए हैं। ये उनका चौथा वनडे विश्व कप है। अगर बात करें इस विश्व कप में विराट कोहली के प्रदर्शन की तो अब तक वो शानदार रहे हैं।

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में अब तक खेले 6 मुकाबलों में 354 रन जड़े हैं जिसमें एक शतक शामिल है, जबकि तीन मैचों में वो अर्धशतक भी जड़ने में सफल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वो अपने 49वें वनडे शतक से सिर्फ 5 रन से चूक गए थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article