क्रिकेट

World Cup 2023, BAN vs SL Pitch Report, Weather: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 6, 2023, 11:32 AM IST

World Cup 2023 Match 38, BAN vs SL Pitch Report Arun Jaitley Stadium and Delhi weather forecast Today: आज (6 November 2023) विश्व कप 2023 का 38वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के सेमीफाइनल में जाने के आसार खत्म हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच में पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम व प्रदूषण की स्थित कैसी रहेगी।

Image

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व कप 2023 में आज का मुकाबला
  • बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच

World Cup 2023, BAN (Bangladesh) vs SL (Sri Lanka) ODI Pitch Report Arun Jaitley Stadium, Delhi Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज दो एशियाई टीमों की टक्कर होने जा रही है, हालांकि ये दोनों ही टीमें अब विश्व कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ये मैच होगा बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) की स्थिति इस समय ठीक नहीं है और इसका क्या प्रभाव होगा मैच पर ये देखने वाली बात होगी।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 53 वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 42 बार श्रीलंकाई टीम की जीत हुई है। जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 9 मैचों में जीती है। वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। अगर बात करें वनडे विश्व कप इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर की, तो अब तक दोनों के बीच 3 विश्व कप मैच खेले गए हैं और इन तीनों ही मैचों में श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। आइए अब जानते हैं कि आज बांग्लादेश-श्रीलंका मुकाबले में पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल।

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (BAN vs SL Pitch Report)

आज दोनों टीमों के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच पर अब तक इस विश्व कप में बल्लेबाजों को जमकर फायदा मिलता देखा गया है लेकिन एक पहलू और है कि कुछ ही समय पहले इसी मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 428 रन लुटा दिए थे। उसी मैच में श्रीलंका ने भी जवाब में 326 रन बनाए थे। जिससे ये साबित होता है कि यहां की पिच पर रनों की बारिश तय है। इसके अलावा गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाजों का दबदबा देखा गया है।

आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम और प्रदूषण की स्थिति? (Delhi Weather Today)

दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो ये सबसे अहम चीज होगी क्योंकि फिलहाल दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है और इससे पहले एक बार श्रीलंकाई टीम यहां ऐसी स्थिति से गुजर चुकी है जब मास्क पहनकर खिलाड़ियों को मैच में उतरना पड़ा था। अब सालों बाद श्रीलंकाई टीम के सामने फिर से वैसी ही चुनौती होगी। दिल्ली में आज बारिश की तो कोई उम्मीद नजर नहीं आती लेकिन उमस बहुत ज्यादा रहेगी। दिन में धूप रहेगी लेकिन कहना मुश्किल है कि प्रदूषण के कारण धूप जमीन तक पहुंच भी पाएगी या नहीं। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article