Women's World Cup 2025: खराब फॉर्म के बावजूद स्मृति ने रचा इतिहास, टूट गया 26 साल पुराना रिकॉर्ड

Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। मंधाना अब एक कैलेंडर वर्ष में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं, जिससे उन्होंने 26 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

smriti mandhana bcci

स्मृति मंधाना (फोटो- BCCI)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान, मंधाना ने जैसे ही अपना 11वां रन पूरा किया, वह इस विशिष्ट रिकॉर्ड की धारक बन गईं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ब्लेंडा क्लार्क के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने साल 1997 में 970 रन बनाए थे। मंधाना ने इस साल अब तक 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से कुल 982 रन बनाए हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

End of Feed