Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने की विजयी शुरुआत, पहले मुकाबले में श्रीलंका को दी मात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को रौंद दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी टी20 विश्व कप में मात
  • जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया श्रीलंका
  • 85 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की पूरी टीम

शारजाह: पाकिस्तान ने महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका को 31 रन से हराया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई लेकिन उसके स्पिनरों ने श्रीलंका की टीम के लिए यह स्कोर भी पहाड़ जैसा बना दिया जिसकी टीम नौ विकेट पर 85 रन ही बना पाई।

Pakistan Womens Cricket team

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम(साभार T20 World Cup Twitter)

कप्तान चमारी रहीं नाकाम, दबाव में बिखरी श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटपट्टू बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं दिखा पाईं और केवल छह रन बनाकर पेवेलियन लौट गईं। श्रीलंका ने पावर प्ले में 26 रन बनाए और इस बीच हर्षिता समरविक्रमा (07) का विकेट भी गंवाया। अमाइमा सोहेल ने उन्हें बोल्ड करने के बाद नई बल्लेबाज हंसिका परेरा (08) की गिल्लियां भी बिखेरी। श्रीलंका की टीम 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 44 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। सलामी बल्लेबाज विष्पी गुणरत्ने ने 13वें ओवर तक एक छोर संभाले रखा लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाई जिससे टीम पर दबाव बढ़ा। उन्होंने 34 गेंद पर 20 रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल है। नीलाक्षी डिसिल्वा (22) श्रीलंका की तरफ से दोहरे अंक में पहुंचने वाली दूसरी बल्लेबाज थी।

End of Feed